logo

JPSC ने 14वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत कुल 9 परीक्षाओं को स्थगित किया, जानें पूरी सूची

jpsc33.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

जेपीएससी ने 14वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी। हालांकि, यह जानकारी अधूरी है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने कुल 9 परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया है। जेपीएससी ने 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा बैकलॉग, सिविल जज जूनियर डिविजन लिखित परीक्षा, एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा, इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री लिखित परीक्षा, प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा, एपीपी रेगुलर लिखित परीक्षा और बॉयलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा को स्थगित किया है।

आयोग ने वेबसाइट देखने की सलाह दी
 इन परीक्षाओं की तिथि क्या थी और इनका आयोजन कितने पदों के लिए किया जाना था, इसके लिए आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच आयोग ने परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। इन परीक्षाओं की अगली तिथि के लिए आयोग ने वेबसाइट देखने की सलाह दी है। 

इस प्रकरण में अब तक क्या-क्या हुआ!
जेपीएससी के अध्यक्ष एल खियांगते अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए एल खियांगते का इस्तीफा मांगा था। सीआईडी ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग की असिस्टेंट परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता और कर्मी राजवीर सिंह के अलावा 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। एक गिरफ्तारी पोड़ैयाहाट से भी हुई है जहां सीआईडी ने प्रखंड आपूर्ति  पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Tags - 14th JPSC Main ExamJPSC ExamJPSCJPSC Exam Postpone